Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Kali Mirch ki kheti

Black Pepper Farming in India - काली मिर्च की खेती भारत में

काली मिर्च - Kali Mirch (Black Pepper)   विश्व व्यापार में काली मिर्च का महत्वपूर्ण स्थान रहा है , और बना भी रहेगा. इसमें इतनी शक्ति थी   कि इसने विश्व के इतिहास को ही बदल डाला. पश्चिम से जितनी भी समुद्री यात्राएं हुई हैं वे सब मसालों के खोज के लिए की गयीं थीं. भारत ही एक ऐसा देश था जहाँ अनादिकाल से इसका उत्पादन होता रहा है जिसके कारण हमारे व्यापारिक सम्बन्ध अरबों , यहूदियों ,  रोम के साम्राज्य तथा चीन   से बने हुए थे. काली मिर्च को काला सोना भी कहा जाता था और सोने के बदले जहाज़ों में अन्य मसालों के साथ लद कर रोम तक जाया करता था. वहां से अरब, यूरोप के अन्य देशों को भेजा जाता था. कहते हैं भारत से लम्बे समय तक चले काली मिर्च की खरीदी से रोम का गोल्ड का भंडार ख़त्म सा   हो चला था. दक्षिण   भारत के तटीय नगरों/क्षेत्रों से अब तक प्राप्त रोमन  गोल्ड मुद्राओं के अनेकों जखीरे इस बात की पुष्टि   करते प्रतीत   होते   हैं. आज इंडिया के अलावा वर्ल्ड में काली मिर्च पैदा करने वाले देश जिनका प्रोडक्शन 2016 म...